मीडिया में नवल : किसानों को खाद की कालाबाजारी के खिलाफ DM से शिकायत (दैनिक भास्कर, 21 फरवरी 2022)

किसानों को निर्धारित मूल्य (MRP) पर खाद न मिलना और अधिकारियों की मिलीभगत कृषि व्यवस्था का एक कड़वा सच है। गोगरी में जब कृषि विभाग के अधिकारी (BAO) खाद डीलर्स के साथ मिलकर यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी को संरक्षण देने लगे, तब आम आदमी करे पुकार के मिन्हाज भारती, सरपंच नवल किशोर और जहीर आलम ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। दैनिक भास्कर में प्रकाशित यह रिपोर्ट उनके द्वारा जिलाधिकारी (DM) और ज़िला कृषि पदाधिकारी को की गई लिखित शिकायत और किसानों के हक के लिए लड़े गए ज़मीनी संघर्ष का प्रामाणिक दस्तावेज़ है।

एक नज़र में (Key Highlights):
  • मुख्य मुद्दा: गोगरी एवं आसपास के किसानों को यूरिया, डीएपी और पोटाश निर्धारित मूल्य (MRP) पर न देकर खुलेआम खाद की कालाबाजारी।
  • भ्रष्टाचार का आरोप: गोगरी BAO राजेश कुमार पर खाद डीलर्स के साथ मिलीभगत कर यूरिया के दाम बढ़ाकर सेट करने का सीधा आरोप।
  • जुझारू पहल: 'आम आदमी करे पुकार' के मिन्हाज भारती, जहीर आलम और सरपंच नवल किशोर द्वारा जिलाधिकारी (DM) व जिला कृषि पदाधिकारी को लिखित शिकायत कर जांच की मांग।
  • प्रकाशित: दैनिक भास्कर (खगड़िया संस्करण) - 21 फरवरी 2022
किसानों को खाद की कालाबाजारी के खिलाफ DM से शिकायत

दैनिक भास्कर (खगड़िया संस्करण) में प्रकाशित ख़बर की मूल कटिंग।

अखबार की पूरी रिपोर्ट:

किसानों को नहीं मिल रही निर्धारित मूल्य पर खाद

गोगरी | गोगरी एवं आसपास के किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने में कृषि विभाग के अधिकारी विफल नजर आ रहे हैं। खाद दुकानदार एमआरपी पर किसानों को खाद देने के लिए तैयार नहीं होते हैं। आम आदमी करे पुकार के सलाहकार सह समाजसेवी मिन्हाज भारती ने बताया कि उनके द्वारा इतनी लिखित शिकायत के बाद भी सभी किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश एमआरपी पर खाद दुकानदार नहीं दे रहे हैं। बौरना के सामाजिक कार्यकर्ता सह आम आदमी करे पुकार के सलाहकार ने बताया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद दिलाने में गोगरी बीएओ राजेश कुमार विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएओ सभी खाद डीलर्स से मिले हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीएओ से जब फोन पर बात की गई तो यूरिया के दाम को थोड़ा बढ़ाकर सेट करने की बात कही गई। जबकि सरकार ने पहले से ही एमआरपी सेट कर रखा है। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी व जिलाधिकारी को लिखित शिकायत के साथ दी है। उन्होंने बताया कि बीएओ खुद डीलर्स की जांच कर रहे हैं। बौरना सरपंच नवल किशोर, गोगरी मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन मंडल, सचिव जहीर आलम, अमर पटेल, इकबाल ने जिलाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी से इस मामले की जांच करने की मांग की है।

पुराने लेख खोजें