मीडिया में नवल : आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद और सदस्यता ग्रहण (दैनिक समय वार्ता, 7 जून 2022)

मीडिया कवरेज

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा बिहार में अपना संगठनात्मक ढांचा और जनाधार मजबूत करने की दिशा में ज़मीनी स्तर पर काम शुरू किया गया। इसी कड़ी में 7 जून 2022 को खगड़िया ज़िले के परबत्ता में पार्टी का एक महत्वपूर्ण 'कार्यकर्ता संवाद और सदस्यता ग्रहण समारोह' आयोजित हुआ। दैनिक समय वार्ता में प्रकाशित इस रिपोर्ट में, पार्टी के ज़िला प्रभारी नवल किशोर सिंह (अख़बार में एन.के. सिंह) के नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है।

दैनिक समय वार्ता: आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद और सदस्यता ग्रहण आज, जिला प्रभारी एन.के. सिंह

दैनिक समय वार्ता में प्रकाशित ख़बर की मूल कटिंग।

📰 अख़बार का मूल पाठ (Digital Transcript)

आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद और सदस्यता ग्रहण आज

खगड़िया। आम आदमी पार्टी (आप) की स्थानीय इकाई की ओर से मंगलवार (7 जून) को यदुवंश नगर परबत्ता में जिला कार्यकर्ता संवाद और सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में पार्टी के जोनल प्रभारी चंद्र भूषण बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही आप के जिला प्रभारी एन.के.सिंह भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव जीतने और सरकार बनाने से उत्साहित आप बिहार में अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस परिप्रेक्ष्य में पार्टी की स्थानीय इकाई ने परबत्ता के यदुवंश नगर में मंगलवार को 12.15 बजे महत्वपूर्ण जिला कार्यकर्ता संवाद एवं सदस्यता समारोह का आयोजन किया है।

उक्त कार्यक्रम में विधानसभा एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने एवं कार्यकर्ताओं के सलाह सुझाव पर ध्यान देकर पार्टी को अधिक मजबूत करने की दिशा में ठोस रणनीति पर चर्चा होगी। मीटिंग में जोनल प्रभारी चंद्र भूषण की उपस्थिति के साथ नवनियुक्त जिला प्रभारी एन.के. सिंह के नेतृत्व में यह पहली महत्वपूर्ण मीटिंग होगी। इस अवसर पर सभी समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी गणमान्य लोगों को समय पर अपनी उपस्थिति देने की अपील की गई है।

तस्वीरों का कैप्शन: चंद्र भूषण (जोनल प्रभारी, आप, बिहार) | जिला प्रभारी एन.के. सिंह

पुराने लेख खोजें