मीडिया में नवल : 7 दिनों में बिजली सुधार नहीं तो होगा अनशन (दैनिक भास्कर, 27 अगस्त 2022)

मीडिया में नवल

जब सिस्टम बहरा हो जाए और प्रशासन जनता की बुनियादी जरूरतों को नज़रअंदाज़ करने लगे, तब ज़मीनी संघर्ष ही इकलौता रास्ता बचता है। गोगरी अनुमंडल में बिजली विभाग की तानाशाही, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ नवल किशोर सिंह और मिनहाज भारती ('आम आदमी करे पुकार' संगठन) ने सीधे प्रशासन को चुनौती दी। यह सिर्फ एक ज्ञापन नहीं, बल्कि जनता के हक के लिए आमरण अनशन का खुला अल्टीमेटम था, जिसे दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

दैनिक भास्कर: 7 दिनों में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं जनता के साथ करेंगे अनशन

दैनिक भास्कर (गोगरी संस्करण) में प्रकाशित ख़बर की मूल कटिंग।

📰 अख़बार का मूल पाठ (Digital Transcript)

7 दिनों में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं जनता के साथ करेंगे अनशन: सरपंच

शिरनियां ग्रिड से गोगरी टाउन के लिए फीडर अलग करने की उठाई मांग

भास्कर न्यूज | गोगरी: गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति तथा मनमाने बिल वसूले जाने को लेकर गुरुवार की दोपहर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष के बैनर तले युवा नेता सह रामपुर के सरपंच नूर आलम के नेतृत्व में बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, जेई गोगरी की मनमानी के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन को एक पत्र सौंपते हुए सात दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

साथ ही कहा गया कि सात दिनों में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होगी तो आम जनता के साथ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। बिजली कंपनी मनमानी से भीषण गर्मी में भी प्रतिदिन शाम होते ही जंफर, लोडिंग सीडिंग जैसे कई अन्य बहाने लगाकर 6 से 7 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली कटौती कर दी जाती है। वहीं, दूसरी तरफ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर ज्यादा बिल वसूल कर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

उन्होंने एसडीओ को दिए गए आवेदन में कहा कि शिरनियां पावर सब स्टेशन से फुदकीचक चौक से शिरनियां चौक होते हुए शिशवा चौक, फतेहपुर, मुश्कीपुर तक बायपास रोड तक फीडर तैयार करने की मांग की है, इससे गोगरी टाउन क्षेत्र को बिजली की समस्या नहीं रहेगी। चूंकि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिल जमा करते हैं। अगर कहीं भी बिजली बाधित होती है तो पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सरपंच ने जेई सचिन कुमार और सहायक अभियंता सुशील कुमार सहित जिला कार्यपालक विद्युत अभियंता अजीत कुमार पर शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं लेने वो आम जनता के व्हाट्सएप मैसेज पर कोई रिस्पांस नहीं लेने आरोप लगाया है। इधर मामले में एसडीओ अमन कुमार सुमन ने बताया कि मामला गंभीर है। यह प्रतिदिन की जो समस्या है, এটাকে लेकर विभागीय कार्रवाई से जवाब तलब किया जाएगा।

मौके गोगरी नगर के वार्ड पार्षद रुस्तम अली, बौरना के सरपंच नवलकिशोर सिंह, आम आदमी करे पुकार के मिनहाज भारती, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोकी झा, वार्ड सदस्य फैयाज आलम, खुर्शीद आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

तस्वीर का कैप्शन: अनुमंडलाधिकारी को पत्र सौंपते सरपंच एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता।

पुराने लेख खोजें