सरपंच की चिट्ठी: खगड़िया में बाढ़ से तबाही रोकने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री को पत्र

हर साल बाढ़ की त्रासदी और किसानों का दर्द
खगड़िया जिला और खासकर गोगरी प्रखंड का इलाका हर साल विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आता है। जब भी नदियाँ उफान पर होती हैं, तो बोरना, गोगरी, झिकटिया, बन्नी जैसी दर्जनों पंचायतों के किसानों की खून-पसीने की कमाई और फसलें पानी में डूब जाती हैं। हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान होता है और सरकार को भी राहत पैकेज के रूप में भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ती है।

लेकिन क्या हर साल सिर्फ मुआवज़ा बांटना ही इसका स्थायी समाधान है? इसी सवाल और किसानों की इस चिरस्थायी पीड़ा को लेकर ग्राम कचहरी बोरना के सरपंच, श्री नवल किशोर सिंह ने एक दूरदर्शी कदम उठाया है।

रैली के भीड़ में संघर्ष:
सिर्फ कार्यालयों में डाक भेजने के बजाय, जब माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी की 'बिहार अधिकार यात्रा' खगड़िया पहुँची, तो सरपंच नवल किशोर सिंह खुद किसानों की आवाज़ बनकर वहाँ पहुँचे।

Sarpanch Nawal Kishore Singh at Tejashwi यादव रैली

पूर्व उपमुख्यमंत्री की 'बिहार अधिकार यात्रा' रैली में वाटर वेज का आधिकारिक पत्र सौंपने का इंतज़ार करते सरपंच नवल किशोर सिंह।

पूर्व उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र और 'वाटर वेज' (Waterways) का सुझाव
किसानों की इस समस्या को राज्य के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाने के लिए, सरपंच नवल किशोर सिंह ने 18 सितंबर 2025 को बिहार के माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री महोदय को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने न सिर्फ समस्या को उजागर किया है, बल्कि 'वाटर वेज बाँध' (Waterways Dam) के निर्माण का एक ठोस तकनीकी सुझाव भी दिया है, जिससे भविष्य में बाढ़ को रोका जा सके।

पत्र का मूल पाठ (Official Letter Transcript):

पत्रांक: 72/25
दिनांक: 18.09.2025

सेवा में,
माननीय भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री महोदय,
बिहार सरकार

विषय - बाढ़ क्षेत्र में वाटर वेज निर्माण के संबंध में।

महाशय,
सविनय निवेदन पूर्वक कहना है कि खगड़िया जिला के अन्तर्गत गोगरी प्रखण्ड में प्रति वर्ष बाढ़ से किसानों को करोड़ों का नुकसान होता है, जिसमे कई पंचायतों का किसान प्रभावित रहता है जैसे - बोरना, गोगरी, झिकटिया, बन्नी आदि। ये सभी पंचायत हर बाढ़ से हर साल प्रभावित होता है। जिसका भरपायी सरकार को करोड़ों का राशि भुगतान किया जाता है। यदि वाटर वेज बाँध बना दिया जाय, तो सरकार को हर साल करोड़ों का बचत होगा।

अतः श्री मान से निवेदन है कि कृपया इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने का कृपा करें। जिससे ये सभी किसानों को बाढ़ से राहत मिल सकें।

आपका भवदीय
नवल किशोर सिंह
सरपंच, ग्राम कचहरी बोरना

आधिकारिक पत्र की प्रति (Official Document):
नीचे ग्राम कचहरी, बोरना के आधिकारिक लेटरहेड पर लिखे गए इस पत्र की मूल प्रति संलग्न है:

Official Letter Document

18 सितम्बर को महेशखूंट नॅशनल हाईवे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ज्ञापन के लिए एक्टिविस्ट सह सरपंच नवल किशोर का लिखा पत्र।

हमारा संकल्प
एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि ज़मीन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाया जाए। अब देखना यह है कि क्या सरकार इस नीतिगत सुझाव पर कोई ठोस कदम उठाती है या फिर खगड़िया के किसानों को हर साल की तरह उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। हम अपने किसानों के हक़ और इस स्थायी समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

खगड़िया में बाढ़ से तबाही: किसानों को बचाने के लिए सरपंच नवल किशोर सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र


नवल किशोर सिंह

सरपंच - ग्राम कचहरी बोरना, गोगरी (खगड़िया)

Comments