पकरैल विद्यालय हैंडपंप जीर्णोद्धार: एक जनसंघर्ष का प्राथमिक दस्तावेज़

सरपंच नवल की डायरी — कैसे 10 दिनों में सुलझी पकरैल के बच्चों की पेयजल समस्या।

सारांश: यह दस्तावेज़ 20 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मध्य विद्यालय पकरैल (खगड़िया) में पेयजल संकट के समाधान हेतु किए गए नागरिक हस्तक्षेप, ग्राउंड रिपोर्टिंग, विभागीय संवाद और अंततः प्रशासनिक कार्यवाही का आधिकारिक आर्काइव है।

बिहार, कु-व्यवस्था से जूझने को अभिशप्त एक प्रदेश! उस प्रदेश के एक जिला खगड़िया के छोटे से गाँव-भदलय का मैं निवासी, नवल! और संयोग से इस गाँव के पंचायत का मैं सरपंच भी हूँ, इस देश की महान लोकतान्त्रिक व्यवस्था का लाभार्थी. तो मैं अपने नाम के साथ फक्र से सरपंच नवल किशोर सिंह भी लगाता हूँ, इसलिए नहीं की मैं हूँ? बल्कि इसलिए की इस देश के लोकतंत्र और इस देश के संविधान से मुझे बहुत अगाढ प्रेम है आस्था है.

सरपंच बनने के लिए पंचायती चुनाव में हिस्सा लेना मेरा शौक नहीं बल्कि अपने गाँव अपने प्रखंड, अपने जिला में व्याप्त अव्यवस्था और आम लोगों को होने वाली समस्याओं से लड़ाई कर corrupt हो चुके system को सुधारने की एक छोटी से भूमिका अदा कर सकूं. व्यवस्था जनित आक्रोश ने मुझे पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने को विवश किया, और बोरना पंचायत की जनता ने भी इस आक्रोश को अपने वोट में बदल कर मुझे ग्राम कचहरी का सरपंच होना तय कर दिया.

तालिका 1: घटनाक्रम एवं प्रशासनिक कार्यवाही का विवरण
दिनांक कार्यवाही / घटना (Action)
20 May 2026समस्या की सूचना (यशवीर जी का फोन) एवं ब्लूप्रिंट निर्माण
21 May 2026पकरैल ग्राउंड विजिट, युवाओं के साथ बैठक एवं डाटा संग्रहण
23 May 2026PHED विभाग के जेई एवं एई से आधिकारिक संपर्क (विफल)
24 May 2026बिहार लोक शिकायत हेल्पलाइन (पटना) पर आधिकारिक शिकायत दर्ज
26 May 2026PHED द्वारा ठेकेदार व मिस्त्री की ग्राउंड पर तैनाती
30 May 2026हैंडपंप की पूर्ण मरम्मत एवं पेयजल आपूर्ति बहाल
02 Jun 2026दस्तावेज़ीकरण एवं 'सरपंच की डायरी' में रिकॉर्डिंग

20 मई 2026: समस्या का संज्ञान एवं योजना

शाम लगभग 5 बजे! पकरैल पंचायत से यशवीर जी का मुझे फोन आया। बातचीत के दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय पकरैल के खेल मैदान की कई समस्याओं से अवगत कराया। वर्षों से हैंडपंप खराब था, मैदान में लाइट नहीं थी, चारदीवारी नहीं थी और जलजमाव की समस्या बनी रहती थी। मैंने इस सम्बन्ध में चर्चा कर इस पुरे मसले पर उन्हें एक ब्लूप्रिंट तैयार करने को कहा ताकि हम हर एक समस्या पर कारगर लड़ाई छेड़ सके और जल्द से जल्द ग्रामीणों को उचित सुविधाएँ मुहैया हो सके इसके लिए ठोस कदम उठाया जा सके.

सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि विद्यालय के बच्चे पीने के पानी के लिए परेशान थे।

21 मई 2026: ग्राउंड रिपोर्टिंग, जमीनी छानबीन और तफ्तीश

21 को ही ग्राउंड विजिट का एक्शन शुरू हो गया। बोरना से लगभग 14 किलोमीटर बाइक चलाकर मैं और मयंक कुमार जी पकरैल पहुंचे। वहां पकरेल पंचायत भवन के ठीक सामने मैदान में कई युवा मेरा इंतजार कर रहे थे। हम सभी खेल मैदान में बैठे, लोकल लोगो और युवाओं से तफ्तीश की और एक-एक समस्या को विस्तार से समझकर अपनी डायरी में दर्ज किया।

23 - 24 मई 2026: विभागीय संवाद और शिकायत पंजीकरण

23 मई 2026 को मैंने पहली समस्या, यानी खराब पड़े हैंडपंप, के समाधान की दिशा में पहल की। पीएचईडी (PHED) विभाग के जेई, एई और संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

हार मानना मेरे स्वभाव में नहीं है। 24 मई 2026 को मैंने पटना हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही विभाग हरकत में आया। कुछ ही देर बाद हैंडपंप मरम्मत करने वाले ठेकेदार प्रिंस कुमार जी का फोन आया। उन्होंने खराब हैंडपंप की जानकारी ली। इसके बाद पीएचईडी विभाग के जेई का भी फोन आया और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी।

26 - 30 मई 2026: प्रशासनिक कार्यवाही और समाधान

26 मई 2026 को विभाग की ओर से मिस्त्री भेजा गया। लगातार मेहनत और मरम्मत कार्य के बाद 30 मई 2026 को वर्षों से खराब पड़ा हैंडपंप पूरी तरह चालू कर दिया गया।

प्राथमिक साक्ष्य एवं डिजिटल प्रमाण (Evidence Archive)

सरपंच नवल किशोर सिंह पकरैल में युवाओं के साथ फ्लैशलाइट में कागजात पढ़ते हुए - 21 मई 2026

Evidence Object: 01

  • Type: Geotagged Field Photograph (GPS Map Camera)
  • Date & Time: Thursday, 21/05/2026 06:56 PM GMT +05:30
  • Location: Pakrail, Bihar 851213, India (Fmqp+638)
  • Coordinates: Lat 25.487447° Long 86.68544°
  • Associated Persons: Naval Kishore Singh, Local Youths
  • Documentation Purpose: Proof of ground verification, community consultation under mobile flashlight.
सरपंच नवल किशोर सिंह पकरैल में कागजात पर लिखते हुए, युवा मौजूद - 21 मई 2026

Evidence Object: 02

  • Type: Geotagged Field Photograph (GPS Map Camera)
  • Date & Time: Thursday, 21/05/2026 06:59 PM GMT +05:30
  • Location: Pakrail, Bihar 851213, India (Fmqp+638)
  • Coordinates: Lat 25.487432° Long 86.685442°
  • Associated Persons: Naval Kishore Singh, Local Youths
  • Documentation Purpose: Proof of recording field notes and creating blueprint with community input.

सरपंच नवल की डायरी: 2 जून 2026

आज मन पूरी तरह शांत और सुकून में दो सांस ले रहा हैं तब मैं अपनी ये "सरपंच नवल की डायरी" लिख रहा हूँ, बीते 10 दिन जो लड़ाई मैंने, मयंक कुमार जी ने और पकरेल के युवा साथियों ने धर्मवीर जी के साथ मिलकर लड़ी, उसका सुखद परीनाम मिल गया है. घुन लग चुके व्यवस्था से हम लड़ें, ये हमारे हक़ और इन्साफ की लड़ाई थी.

आज यह ग्राउंड संघर्ष की कहानी लिखते वक्त, मध्य विद्यालय पकरैल के बच्चे, वहां के युवा, बुजुर्ग, किसान, मजदूर और राहगीर सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। यह केवल एक हैंडपंप की मरम्मत नहीं, बल्कि लोगों की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति है। मुझे बहुत सुकून का अहसास हो रहा है.

आजकल बहुत लोग समाजसेवा के नाम पर केवल राजनीति करते हैं। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान है। यदि ऐसा नहीं होता तो भला कौन भदलय-बोरना से 14 किलोमीटर दूर जाकर किसी गांव की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसके समाधान के लिए संघर्ष करता?

मेरी सोच स्पष्ट है— "समाजसेवा का सबसे बड़ा रूप है लोगों की समस्याओं को सुनना, समझना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना।" समस्याएं आती रहेंगी, आवाज उठती रहेगी और समाधान के लिए संघर्ष भी जारी रहेगा। जनहित के हर मुद्दे पर आपकी आवाज बनकर खड़ा रहूंगा।

नवल किशोर सिंह (Naval Kishore Singh)

पद: सरपंच, ग्राम कचहरी बोरना (Borna Panchayat)

स्थान: भदलय, खगड़िया, बिहार

संपर्क सूत्र (सार्वजनिक): 8825330030

दस्तावेज़ संबंधी तथ्यात्मक प्रश्न (FAQ)

1. मध्य विद्यालय पकरैल में मुख्य समस्या क्या थी?

उत्तर: वर्षों से विद्यालय का हैंडपंप खराब था, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा था।

2. जनसंघर्ष और तफ्तीश की शुरुआत कब हुई?

उत्तर: 21 मई 2026 को सरपंच नवल किशोर सिंह और मयंक कुमार जी ने 14 किलोमीटर दूर पकरैल जाकर युवाओं के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग की।

3. स्थानीय अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने पर क्या कदम उठाया गया?

उत्तर: 24 मई 2026 को बिहार लोक शिकायत हेल्पलाइन (पटना) पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

4. इस मामले में किस विभाग को हस्तक्षेप करना पड़ा?

उत्तर: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) बिहार के जेई, एई और ठेकेदार को मरम्मत कार्य के लिए आना पड़ा।

5. हैंडपंप जीर्णोद्धार का कार्य कब संपन्न हुआ?

उत्तर: 30 मई 2026 को हैंडपंप की मरम्मत पूरी हुई और जल आपूर्ति बहाल कर दी गई।

पुराने लेख खोजें