करवा मोड़ का सार्वजनिक शौचालय बना कूड़ादान—मामला अब जांच तक पहुंचा


Uploaded Image


चौथम प्रखंड के करवा मोड़ पर बना सार्वजनिक शौचालय आज अपनी बदहाली के कारण कूड़ादान में तब्दील हो चुका है। इस समस्या की जानकारी मुझे स्थानीय नागरिक राजीव झा जी से मिली। उन्होंने पहले मुझे जर्जर और बदहाल सार्वजनिक शौचालय की तस्वीर भेजते हुए कहा कि इस ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।

इसके बाद 14 जुलाई 2026 को मेरी राजीव झा जी से फोन पर बातचीत हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौथम के नाम से आवेदन तैयार कर पत्रांक संख्या 120, दिनांक 14/07/2026 के माध्यम से बीडीओ साहब के कार्यालय/चैंबर में आवेदन रिसीव कराया।

बीडीओ साहब से फोन पर बातचीत के दौरान मैंने उनसे इस मामले की जांच के लिए अधिकारी या कर्मी भेजने का आग्रह किया। बातचीत में बीडीओ साहब ने यह भी कहा कि सड़क चौड़ीकरण की संभावना हो सकती है, क्योंकि वर्तमान स्थिति में स्थानीय दुकानदारों, विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब सवाल यह है कि जब सार्वजनिक शौचालय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, तो वह कूड़ादान क्यों बन गया?
क्या सरकारी योजनाओं के निर्माण के बाद उनकी देखरेख और उपयोगिता की कोई जिम्मेदारी नहीं है?

जनता की समस्या सामने आएगी, तो आवाज भी उठेगी।
जनता की आवाज उठती रहेगी।

— नवल किशोर सिंह

पुराने लेख खोजें